Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

वर्ल्डवाइड 'धुरंधर 2' का जलवा, 12वें दिन नया रिकॉर्ड

वीकेंड के बाद भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई है और कारोबारी दिनों में भी यह मजबूत पकड़ बनाए हुए है। भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने अपना ही बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

31 Mar 2026

वर्ल्डवाइड 'धुरंधर 2' का जलवा, 12वें दिन नया रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड के बाद भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई है और कारोबारी दिनों में भी यह मजबूत पकड़ बनाए हुए है। भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने अपना ही बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 12वें दिन 25.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 872.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 1,392.23 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने अपनी पहली किस्त 'धुरंधर' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द ही 1,000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। 'धुरंधर 2' का यह प्रदर्शन इसे साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल कर रहा है और दर्शकों का उत्साह अभी भी बरकरार है।

हालांकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म के सामने अभी भी कुछ बड़े रिकॉर्ड मौजूद हैं। इसे 'दंगल', 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' और 'पुष्पा 2: द रूल' जैसी फिल्मों के आंकड़ों को पार करना होगा। दूसरी ओर, पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिसने 12वें दिन महज 35 लाख रुपये का कारोबार किया और कुल कलेक्शन 70.29 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वर्ल्डवाइड 'धुरंधर 2' का जलवा, 12वें दिन नया रिकॉर्ड
वीकेंड के बाद भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई है और कारोबारी दिनों में भी यह मजबूत पकड़ बनाए हुए है। भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में फिल्म का जलवा देखने को मिल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News